UPSC का नाम सुनते ही दिमाग में कठिन सवाल, मोटी-मोटी किताबें और रोजाना कई घंटो की पढ़ाई दिमाग घूमने लगती है। मैं भी जब पहले दिन सोच रहा था की UPSC की तैयारी कैसे शुरू करें , तो मेरे दिमाग में भी बिल्कुल यही बातें आ रही थीं। पर धीरे-धीरे समझ आया कि UPSC उतना भी “Impossible” नहीं है, जितना लोग इसे बता देते हैं—बस सही दिशा में मेहनत करनी होती है।
आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की UPSC की तैयारी कैसे करें , क्या-क्या पढ़ें, कैसे रूटीन को बनाएं, और कौन कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए—सब कुछ आज मै आपको सरल भाषा में बता रहा हूँ। यह वही तरीका हो सकता है जिससे आप UPSC परीक्षा पास कर सकते हैं।
Table of Contents
UPSC क्या है और क्यों इतना पॉपुलर है ?
UPSC (Union Public Service Commission) भारत की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसी परीक्षा को पास करने के बाद IAS, IPS, IFS, IRS और अन्य सिविल सेवाओं की भर्ती होती है। विधार्थियों के इसका क्रेज सबसे ज्यादा इसलिए है क्योकि :
- सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है
- देश के लिए कुछ करने का मौका मिलता है
- नौकरी की स्थिरता
- बड़े पैमाने पर जिम्मेदारी और पावर मिलती है
यह परीक्षा कठिन इसलिए मानी जाती है क्योंकि इसका सिलेबस बहुत बड़ा है, और कंपटीशन बहुत ज्यादा है लाखों विधार्थी इस परीक्षा में बैठते है लेकिन अंत में कुछ ही सिलेक्टेड हो पाते है ।
लेकिन सही प्लानिंग + स्मार्ट स्टडी से = UPSC क्रैक किया जा सकता है ✌️
UPSC की तैयारी कैसे शुरू करें ?
1. सबसे पहले Syllabus को समझें
UPSC का सिलेबस बिना समझे पढ़ाई शुरू करना वैसा ही है जैसे बिना Google Maps के कहीं निकल पड़ना। और अंत में फिर केवल असफलता ही हाथ लगती है
सिलेबस दो हिस्सों में बंटा होता है:
(1) Prelims (Objective questions)
- GS Paper-1
- CSAT Paper-2 (क्वालिफाइंग)
(2) Mains (Descriptive)
9 पेपर, जिनमें शामिल हैं:
- Essay
- GS 1, 2, 3, 4
- Optional Paper – 1
- Optional Paper – 2
- Language paper
- English paper
(3) Interview
पर्सनालिटी टेस्ट।
👉 शुरुआत करने से पहले सिलेबस को अच्छी तरह 3–4 बार पढ़ें। इससे आपकी तैयारी का रोडमैप खुद बन जाता है।
2. बुनियाद NCERT से बनाएं
NCERT किताबें UPSC की असली की-बेस हैं। मेरी भी तैयारी की शुरुआत यहीं से हुई थी।
पढ़ने वाली जरूरी NCERT:
- Polity – Class 9 to 12
- History – Class 6 to 12
- Geography – Class 6 to 12
- Economics – Class 9 to 12
- Science – 6 to 10 (basic understanding)
अगर आपकी basics मजबूत हैं तो आगे की किताबें आसानी से समझ आएंगी।
3. Standard Books को फॉलो करें
NCERT के बाद आपको Standard Books उठानी होंगी:
जरूरी किताबें:
- Polity – M. Laxmikant
- Modern History – Spectrum
- Ancient & Medieval – RS Sharma / Satish Chandra
- Geography – Majid Husain / GC Leong
- Economy – Ramesh Singh / Sriram Notes
- Environment – Shankar IAS
- Science & Tech – Newspapers + Monthly magazine
ध्यान रखें:
बहुत सारी किताबें नहीं, केवल जरूरी किताबें बार-बार पढ़ने से भी आप इस परीक्षा की आराम से पास कर सकते है।
4. Newspaper पढ़ना अनिवार्य है
UPSC में Current Affairs बहुत बड़ा रोल निभाते हैं इसलिए आपको रोजाना Newspaper जरूर पढ़ना चाहिए ।
मेरा अनुसार आप इन newspaper को पढ़ सकते है
- The Hindu या
- Indian Express
अगर पूरा न्यूज़पेपर पढ़ने का समय नहीं है, तो किसी एक monthly magazine (Vision/Insights) को follow करें।
5. Optional Subject सोच-समझकर चुनें
Optional आपके कुल 500 अंकों का है—यानी selection में इसकी सबसे बड़ी भूमिका है।
Optional चुनते समय:
- आपका Interest
- Availability of notes
- स्कोरिंग ट्रेंड
- Background
यह चार बातें देखना जरूरी है।
Popular optionals Subjects :
- Sociology
- PSIR
- Geography
- History
- Anthropology
- Public Administration
- Hindi Literature
6. Daily Routine प्लान करें
UPSC बिना रूटीन के क्रैक नहीं होता।
Ideal UPSC Routine:
- 6 घंटे – GS preparation
- 2 घंटे – Optional
- 1 घंटा – Newspaper
- 1 घंटा – Revision
- 1 घंटा – Answer writing / MCQs
लेकिन यह केवल मेरा एक idea से बनाया हुआ प्लान है। आप इसे अपने हिसाब से बदल सकते हैं। और अधिक समय भी दे सकते है
7. Prelims के लिए MCQs की प्रैक्टिस
Prelims में concept से ज्यादा “accuracy” मायने रखती है।
आपको रोज कम से कम:
- 50 MCQs GS
- 20-25 CSAT
solve करना चाहिए।
Test series देना बहुत जरूरी है।
Mistakes को note करना और दोबारा दोहराना, यह मेरी सबसे effective strategy रही है।
8. Mains Answer Writing
UPSC Mains एक writing exam है—इसमें आपको लिखना आना चाहिए।
शुरुआत में 5–8 लाइन के छोटे answers लिखें।
धीरे-धीरे full-length answers लिखने लगें।
Points to remember:
- शुरुआती लाइन: Direct और impactful
- Body: 3–4 subheading
- Conclusion: Positive + forward looking
9. Revision Cycle
UPSC का सिलेबस इतना बड़ा है कि बिना revision के सब भूल जाएंगे।
मेरी Revision Strategy:
- 1st revision – 7 days के अंदर
- 2nd revision – 15 दिन
- 3rd revision – Prelims/Mains के पास
Revision आपके selection को पक्का बनाता है।
UPSC में सबसे आम गलतियां (जिनसे आपको बचना चाहिए)
- बहुत सारी किताबें इकट्ठी करने से कोई फायदा नहीं है उनसे बचें
- टेस्ट सीरीज का महत्व को समझे क्योकि बहुत सारे विधार्थी टेस्ट सीरीज पर ध्यान ही नहीं देते जबकि टेस्ट सीरीज का बहुत बड़ा रोल होता है |
- Newspaper मिस बिल्कुल भी ना करें रोजाना पढ़ें
- बार-बार strategy बदलना
- Social media में फंस जाना
- Optional Subject को गलत चुन लेना
- कम Revision करना
इन गलतियों से बच गए, तो आपकी तैयारी आधी आसान हो जाएगी।
UPSC Preparation के लिए Top Online Sources
- PIB
- Rajya Sabha TV
- All India Radio
- Yojana + Kurukshetra
- Vision IAS / Insights
- NCERT Official
UPSC की तैयारी में कितना समय लगता है ?
👉 एक average छात्र को 12–15 महीने लगते हैं।
अगर आप फुल-टाइम तैयारी करते हैं तो 1 साल काफी है।
अगर पार्ट-टाइम पढ़ते हैं तो 2 साल तक लग सकते हैं। लेकिन फिर भी upsc नहीं निकलता है तो आपको अपनी गलतियों पर ध्यान देना है और फिर से कोशिस करते रहना है सफलता जरूर मिलेगी
UPSC की तैयारी घर से कैसे करें ?
आजकल coaching compulsory नहीं है। आप घर पर बड़े आराम से upsc की तैयारी कर सकते हैं बहुत सारे ऐसे विधार्थी मिल जायेंगे जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के upsc परीक्षा पास की है
- YouTube lectures के माध्यम से आप पढ़ सकते है जहाँ फ्री में आपको लेक्चर मिल जाते है
- NCERT + Standard Books से पढ़िए जो मार्केट में उपलब्ध है
- Online test series के माध्यम से प्रैक्टिस करते रहे आपको गूगल पर फ्री में मिल जाते है
- Current Affairs PDFs को रोजाना पढ़े | हम हमारे Whatsapp Group में रोजाना उपलब्ध करवाते है आपको Link नीचे मिल जायेगा


Pingback: Indian Polity M Laxmikanth ( Latest 2025 ) 8th Edition Book PDF
Pingback: Speedy Current Affairs November 2025 Pdf Free Download
Pingback: UPSC EPFO Question Paper 2025 PDF Download : Exam Date 30 November