अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश (ICDS UP) ने UP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। और खास बात यह है की इसमें कोई भी परीक्षा नहीं होने वाली है बिना परीक्षा इस भर्ती में लिया जायेगा इसलिए इससे संबंधित समूर्ण जानकारी आपको जरूर देख लेनी चाहिए ताकि आगे किसी भी समस्या क सामना नहीं करना पड़े
यह भर्ती कासगंज जिले की है और इसमें कुल 60 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) की नियुक्ति की जाएगी। इस Poat में मैं आपको पूरी जानकारी दूँगा कौन आवेदन कर सकता है, योग्यता क्या है, आवेदन कैसे करें, और किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी।
भर्ती का विवरण
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| विभाग का नाम | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश |
| भर्ती का नाम | UP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 |
| जिला | कासगंज |
| कुल पद | 60 |
| पदों के प्रकार | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
| आवेदन शुरू | 25 नवंबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
पदों का विवरण – Vacancy Details
| क्रमांक | विकास खंड | कुल पद |
|---|---|---|
| 1 | कासगंज | 04 |
| 2 | गंजडुंडवारा | 13 |
| 3 | सहावर | 14 |
| 4 | सोरों | 09 |
| 5 | पटियाली | 08 |
| 6 | सिदपुरा | 09 |
| 7 | अमापुर | 03 |
| कुल पद | 60 |
⚠️ नोट: पदों की संख्या विभागीय आवश्यकता अनुसार बढ़ या घट सकती है।
पात्रता – Eligibility Criteria
- लिंग: केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
- शैक्षणिक योग्यता:
- कार्यकर्ता पद के लिए – हाई स्कूल (10वीं पास)
- सहायिका पद के लिए – कक्षा 5वीं पास
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष (01 जुलाई 2025 तक)
- निवास:
- उम्मीदवार को संबंधित ग्राम पंचायत/नगर वार्ड की निवासी होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया – Selection Process
UP आंगनवाड़ी भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता।
चयन केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची से किया जाता है।
यानी जिनकी मार्कशीट में अच्छे अंक हैं, उनके चयन की संभावना अधिक होगी।
मेरिट सूची जारी होने के बाद इसे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
आवेदन कैसे करें – How to Apply Online
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
नीचे मैंने चरण-दर-चरण बताया है कि आप कैसे फॉर्म भर सकती हैं 👇
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ 👉 upanganwadibharti.in
- “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- अपना जिला कासगंज चुनें।
- अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्म तिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि) दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें —
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- फॉर्म भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन का प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
📅 आवेदन की तिथियाँ:
- प्रारंभ तिथि: 25 नवंबर 2025
- अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025 (रात 12 बजे तक)
महत्वपूर्ण निर्देश – Important Guidelines
- केवल स्थानीय क्षेत्र की महिलाएं ही पात्र हैं।
- विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों की महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- कोई फर्जी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
- विभाग किसी भी समय भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर सकता है।
आवश्यक दस्तावेज – Documents Required
- हाई स्कूल या पाँचवीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
🔗 आधिकारिक वेबसाइट – https://upanganwadibharti.in
🔗 विभागीय सूचना पृष्ठ – https://icdsupweb.org
🔗 उत्तर प्रदेश सरकार पोर्टल – https://up.gov.in
महत्वपूर्ण तिथियाँ – Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन जारी | 24 नवंबर 2025 |
| आवेदन प्रारंभ | 25 नवंबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
किसी भी समस्या या सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं:
📍 जिला कार्यक्रम अधिकारी, कासगंज बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश या वेबसाइट पर जाएं – www.upanganwadibharti.in



Pingback: UPPCB Bharti 2025 : उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ में 224 पदों पर भर्ती
Pingback: Bihar Board Date Sheet 2026 : 10th & 12th Time Table PDF Download